Pages

Monday 3 October 2016

इस पाकिस्तानी ऐक्ट्रेस को 'शिवाय' में लेते तो पक्का बर्बाद हो जाते अजय देवगन !

इस पाकिस्तानी ऐक्ट्रेस को 'शिवाय' में लेते तो पक्का बर्बाद हो जाते अजय देवगन !

किन्ही कारणों से बात नहीं बनी वर्ना ये पाकिस्तानी अभिनेत्री फिल्म 'शिवाय' में अजय देवगन की ऐक्ट्रेस होती।

Is Saba Qamar part of Ajay Devgan’s ‘Shivaay’?

मुद्दई लाख बुरा चाहे तो क्या होता है.. वही होता है जो मंजूरे खुदा होता है। ऐसा ही कुछ अजय देवगन के साथ हुआ।


मानना पडेगा अजय देवगन के ‘लक’ को.. ये अजय देवगन की तकदीर ही है कि, वे बर्बाद होने से बाल-बाल बच गए। अगर अजय देवगन ने मौके पर सही फैसला नहीं लिया होता तो वे पुरे परिवार के साथ आज गहरी चिंता में होते या ऐसा भी हो सकता था कि, उन्हें करोडो का घाटा लग जाता।
जी हाँ.. आप ये जानकर अचम्भे में पड जाएंगे कि, अजय देवगन भी पाकिस्तानी कलाकार के साथ काम करने के इच्छुक थे। अजय देवगन के एक बेहद करीबी ने हमें बताया कि, वे अपनी फिल्म ‘शिवाय’ के लिए पाकिस्तानी ऐक्ट्रेस-मॉडल सबा कमर को साइन करना चाहते थे। लेकिन किन्ही कारणों से बात नहीं बनी और सबा कमर का बॉलीवुड में कदम रखने का सपना पूरा नहीं हो पाया।
खैर.. जो भी हो ! हमारे अजय देवगन बच तो गए। वरना करन जौहर की तरह वे भी परेशान रहते। गौरतलब है कि, करन जौहर की फिल्म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ में पाकिस्तानी कलाकर फवाद खान ने काम किया है, जिसका विरोध राजनितिक पार्टियाँ कर रही है। उन राजनितिक पार्टियों ने तो पाकिस्तानी कलाकारों को भारत में जीना दुर्बल कर रखा है। फवाद खान तो भारत छोड़ भी चुके है। फवाद खान ने भारत पर कमेंट्स भी किया है, जो बवाल बना हुआ है। इन सब में सलमान खान भी फवाद खान का समर्थन करते हुए विवादित हो गए है। जाहिर है, सलमान खान ने भी फवाद खान के साथ 2 फिल्मे करने का मन बनाया ही था।
भारत-पाक के बीच बढ़ रहे तनाव का खामियाजा कही ना कही बॉलीवुड को भी भुगतना पड़ रहा है। ऐसा लगता है इस मसले ने बॉलीवुड को दो विभागों में बाट दिया है।फ़िल्मी कलाकारों में कुछ कलाकार पाकिस्तानी कालाक्रों को समर्थन देकर राजनितिक भंवर में फसते जा रहे ही। इन सब में तकदीर के धनी अजय देवगन तो वाकही में भाग्यशाली निकले। 


No comments:

Post a Comment