Pages

Monday, 1 August 2016

कहां हैं 'वास्तव' एक्ट्रेस नम्रता शिरोडकर? अब दिखने लगी हैं ऐसी...


कहां हैं 'वास्तव' एक्ट्रेस नम्रता शिरोडकर? अब दिखने लगी हैं ऐसी...



मुन्नाभाई 3' 2018 में होगी रिलीज

मुन्नाभाई 3' 2018 में होगी रिलीज


'मुन्नाभाई 3' 2018 में होगी रिलीज
Jamshedpur: अभिनेता संजय दत्त ने बताया कि ‘मुन्नाभाई’ सीरीज की तीसरी फिल्म 2018 में रिलीज होगी. उन्होंने बताया, “(विधु) विनोद चोपड़ा साहब के साथ मेरी फिल्म नवंबर में शुरू होगी. उसके बाद मैं महेश मांजरेकर के साथ एक फिल्म करने जा रहा हूं, जो मरीठी फिल्म ‘दे धक्का’ की रीमेक है. उसके बाद भी कई अन्य अच्छी फिल्में हैं.”
संजय ने संवाददाताओं से बातचीत के दौरान ‘मुन्नाभाई 3’ और ‘दे धक्का’ की रीमेक के बारे में बात की. फिल्म रिलीज में देरी के बारे में पूछे जाने पर संजय ने कहा, “इस बारे में आपको राजू (राजकुमार) हिरानी और विनोद सर से पूछना चाहिए.”
फिल्म को लेकर प्रशंसकों के उत्साह पर संजय ने कहा कि वह खुद भी इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.
‘मुन्नाभाई’ में सर्किट का किरदार निभाने वाले अरशद वारसी ने हाल ही में कहा था कि संजय पर बन रही हिरानी की बायोपिक के कारण इसमें देरी हो रही है, जिसमें रणबीर कपूर मुख्य भूमिका में हैं और जिसकी शूटिंग अभी नहीं शुरू हुई है, जबकि इसे जून में ही शुरू होना था.
बायोपिक के बारे में पूछे जाने पर संजय ने कहा, “मैं इसमें अभिनय नहीं कर रहा. मुझे लगता है कि यह फरवरी में फिल्माई जाएगी.”

First Published: Monday, 1 August 2016 7:44 PM

'तेरा इंतजार' में मेरा किरदार नकारात्मक नहीं : अरबाज

'तेरा इंतजार' में मेरा किरदार नकारात्मक नहीं : अरबाज

'तेरा इंतजार' में मेरा किरदार नकारात्मक नहीं : अरबाज Jamshedpur: अभिनेता व फिल्म निर्माता अरबाज खान जल्द ही फिल्म ‘तेरा इंतजार’ में नजर आएंगे. इस फिल्म के बारे में अरबाज का कहना है कि इसमें उनका किरदार पहली फिल्म ‘दरार’ के किरदार की तरह नाकारात्मक नहीं है.
अरबाज ने ‘तेरा इंतजार’ के सेट पर संवादादाताओं से बातचीत के दौरान कहा, “मेरी पहली फिल्म ‘दरार’ एक तरह से रोमांटिक फिल्म थी. मेरा नाकारात्मक किरदार होने के चलते यह थोड़ी हिंसक फिल्म थी, लेकिन इस फिल्म में, मैं नाकारात्मक भूमिका में नहीं हूं.”
उन्होंने कहा, “थ्रिलर फिल्म में अलग तरह की कहानी की जरूरत होती है. दर्शकों को इसमें कुछ नया मिलना चाहिए. थ्रिलर फिल्म में संगीत और रोमांस की जरूरत होती है.”
उन्होंने फिल्म-निर्माता मुकेश और महेश भट्ट की प्रशंसा की. अरबाज ने कहा, “अगर आप मुकेश और महेश भट्ट की रोमांटिक थ्रिलर फिल्म देखते हैं तो इसके गीत अच्छे होते हैं. सौभाग्य से हमें भी अच्छे गीत मिले.”
इस फिल्म में भी सनी लियोन, आर्य बब्बर, सुधा चंद्रन और सलिल अंकोला जैसे सितारे प्रमुख भूमिका में हैं. अरबाज ने बताया कि सनी लियोन भी इस फिल्म को लेकर उत्साहिच हैं.

सुपरवुमन बनना चाहती है जैकलीन फर्नांडीज

सुपरवुमन बनना चाहती है जैकलीन फर्नांडीज

सुपरवुमन बनना चाहती है जैकलीन फर्नांडीज
Jamshedpur: अपनी आने वाली फिल्म ‘‘ए फ्लाइंग जट्ट’’ में एक सुपर हीरो से प्यार करते दिखने के बाद अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज अब अगली फिल्म में सुपरवुमन की भूमिका निभाने को लेकर उत्सुक है.
रेमो डिसूजा द्वारा निर्देशित सुपरहीरो-एक्शन फिल्म ‘‘ए फ्लाइंग जट्ट’’ में अभिनेता टॉइगर श्रॉफ लीड रोल में सुपरहीरो की भूमिका निभाते नजर आएंगे.
यह पूछे जाने पर कि क्या भविष्य में वह सुपरवुमन की भूमिका में नजर आना चाहेंगी, जैकलीन ने कहा उन्हें ऐसी उम्मीद है. मैं पहले से ही रेमो से इस बारे में बात कर चुकी हूं. यदि रेमो इस पर सहमत होते है तो हम जरूर बात आगे बढाएंगे.
‘‘ढिशूम’’ और ‘‘हाउसफुल-3’’ के बाद ‘‘ए फ्लाइंग जट्ट’’ जैकलिन की इस साल की तीसरी फिल्म है. 30 साल की अभिनेत्री ने बताया कि वह फिल्म को मिली प्रतिक्रिया से बहुत खुश हैं और 25 अगस्त को रिलीज शेड्यूल भी तय हो गया है.
हम फिल्म के ट्रेलर और गाने को मिली अच्छी प्रतिक्रिया से उत्साहित हैं. मैं तो इसका हिस्सा होने को लेकर बहुत उत्साहित हूं. बालाजी मोशन पिक्चर्स के बैनर तले निर्मित इस फिल्म में खलनायक की भूमिका पेशेवर पहलवान नाथन जोन्स और के के मेनन ने निभाई है.
यह रेमो डिसूजा द्वारा निर्देशित चौथी फिल्म है. इससे पहले उनकी ‘‘फालतू’’ और दो भागों में नृत्य-फिल्म ‘‘एबीसीडी’’ आ चुकी है

असफलता जिंदगी का हिस्सा: यामी

असफलता जिंदगी का हिस्सा: यामी



असफलता जिंदगी का हिस्सा: यामी
Jamshedpur : फिल्म ‘विक्की डोनर’ जैसी हिट फिल्म से देने वाली यामी गौतम ने फिल्म जगत में अपने चार साल के लंबे सफर में असफलता का स्वाद भी चखा है, लेकिन यामी इससे निराश नहीं हैं. उनका कहना है कि असफलता जीवन का एक हिस्सा है.
यामी से जब पूछा गया कि क्या फिल्म की असफलता उन्हें प्रभावित करती है तो उन्होंने कहा, “हर क्षेत्र में और हर कदम पर असफलताओं से सामना होता है. असफलता जीवन का हिस्सा है.”
फिल्म ‘बदलापुर’ की अभिनेत्री ने कहा कि अगर कोई असफल नहीं होता है, तो फिर उसे कैसे पता चलेगा कि सफलता क्या होती है और सफल होना क्या होता है?
यामी का कहना है कि असफलता व्यक्ति को आगे बढ़ाने में मदद करती है.
यामी जल्दी ही फिल्म ‘काबिल’ के जरिए दर्शकों से रू-ब-रू होंगी. इस फिल्म का निर्देशन संयज गुप्ता कर रहे हैं और इस फिल्म में यामी अभिनेता ऋतिक रोशन के साथ नजर आएंगी.
इसका निर्माण ऋतिक के पिता राकेश रोशन अपने फिल्मक्राफ्ट प्रोडक्शंस के बैनर तले कर रहे हैं. यह अगले साल 26 जनवरी को रिलीज होने वाली है.
First Published: Monday, 1 August 2016 5:15 PM

Box Office: 'सुल्तान' की धमाकेदार कमाई का सिलसिला जारी, जानें 26 दिन का कलेक्शन

Box Office: 'सुल्तान' की धमाकेदार कमाई का सिलसिला जारी, जानें 26 दिन का कलेक्शन