Pages

Friday 24 November 2017

मिस वर्ल्‍ड 2017 बनने पर राहुल गांधी ने मानुषी छिल्‍लर को दी बधाई, विश्‍व सुंदरी ने दिया ये जवाब

मिस वर्ल्‍ड 2017 बनने पर राहुल गांधी ने मानुषी छिल्‍लर को दी बधाई, विश्‍व सुंदरी ने दिया ये जवाब

jansatta.com
Nov 19, 2017 8:28 PM
विश्व सुंदरी मानुषी छिल्लर को अपनी कामयाबी के लिए दुनिया भर से शाबासी मिल रही है। गुजरात विधानसभा चुनाव में व्यस्त राहुल गांधी ने भी वक्त निकालकर मानुषी छिल्लर को मिस वर्ल्ड 2017 का खिताब जीतने पर बधाई दी। राहुल ने कहा कि भारत का भविष्य युवा पीढ़ी की कर्मठता और श्रेष्ठता पर निर्भर करता है। राहुल गांधी ने ट्वीट किया, ‘मिस वर्ल्ड 2017 मानुषी छिल्लर को उनकी उपलब्धि के लिए बधाई। हमारे युवा विजेता हमें गौरवशाली महसूस कराते हैं। भारत का भविष्य अदम्य क्षमता और युवाओं की श्रेष्ठता पर निर्भर करता है।’ राहुल गांधी के इस ट्वीट पर मानुषी ने भी उन्हें जवाब दिया और कहा कि भारत का प्रतिनिधित्व करने पर वे गौरवान्वित महसूस कर रही हैं। मानुषी छिल्लर ने राहुल गांधी के ट्वीट को रिट्वीट किया और लिखा, ‘शुक्रिया सर, भारत का प्रतिनिधित्व करके वे खुद को धन्य और गौरवान्वित महसूस करती हैं, ये अबतक का सबसे बेहतरीन एहसास है।’
बता दें कि चीन के सान्या शहर में आयोजित मिस वर्ल्ड कॉम्पीटिशन में भारत की मानुषी छिल्लर ने मिस वर्ल्ड 2017 का प्रतिष्ठित ताज अपने नाम किया। उनसे पहले ये खिताब 16 साल पहले 2000 में प्रियंका चोपड़ा ने जीता था। छिल्लर ने दुनिया के विभिन्न हिस्सों से 108 सुंदरियां को पछाड़ कर यह खिताब अपने नाम किया है। छिल्लर हरियाणा की रहने वाली हैं और उन्होंने इस साल फेमिना मिस इंडिया 2017 का खिताब जीता था। मिस वर्ल्ड 2016 की विजेता प्यूटरे रिको की स्टेफनी डेल वैले ने नई विश्व सुंदरी को प्रतिष्ठित ताज पहनाया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बॉलीवुड के महानायक और हरियाणा से संबंध रखने वाली कई हस्तियों ने भी भारत की मानुषी छिल्लर को मिस वर्ल्ड 2017 का खिताब जीतने पर बधाई दी है। मोदी ने शनिवार को ट्वीट किया, “बधाई मानुषी छिल्लर! भारत को आपकी उपलब्धि पर गर्व है।”अमिताभ ने लिखा, “हमारी दुनिया में एक मिस वर्ल्ड! गर्व और शुभकामनाएं। हमें गर्व और खुशी है कि उन्होंने विश्व के नक्शे पर भारत के झंडे को बुलंद किया है। बधाई मानुषी छिल्लर।” महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा, “हमें आप पर गर्व है।”

No comments:

Post a Comment